रात को घर में सो रहा था परिवार, अचानक लगी आग और जिन्दा जल गए 6 लोग, 5 बच्चे शामिल

0 352

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक घर में आग लगने से 6 लोग जिन्दा जल गए हैं। मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना उस समय हुई, जब सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक आधी रात को आग लग गई और 6 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में मायूसी का माहौल है। वहीं, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आग लगने का कारण क्या था।

रिपोर्ट के अनुसार, रात के वक़्त जब पूरा परिवार सो रहा था, तो उसी समय रहस्यमई तरीके से आग भड़क उठी। हादसे में एक महिला और 5 बच्चे जिंदा जल गए। यह घटना कुशीनगर जिले के रामकोला थाना के उर्दहा बापू नगर की है। यहां कल रात के वक़्त आग लगी और फिर धीरे-धीरे वह इतनी अधिक फैल गई कि पूरा घर उसके लपेटे में आ गया और कोहराम मच गया। इस दौरान, जब आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक आग बहुत अधिक फैल चुकी थी।

आग की लपेटें इतनी विकराल हो गई थी कि परिवार घर से बाहर नहीं निकल सका और देखते ही देखते पूरा परिवार घर के अंदर ही जिंदा जल गया। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि घर में आग कैसे लग गई। इस दौरान, घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद भी परिवार को बचाया नहीं जा सका। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.