एक बार फिर हादसे का शिकार हुए वंदे भारत, गाय से टकराने के बाद आगे का फ्रंट टूटा

0 519

नई दिल्ली: भारत की सबसे सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है। जिसके चलते वंदे भारत के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेन एक गाय से टकरा गई थी। जिसके बाद ट्रेन को करीब आधे घंटे के आसपास रुकना पड़ा। इस हादसे के चलते ट्रेन के आगे के हिस्से के साथ-साथ ट्रेन के इंजन को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उसके बाद उसे आगे के गंतव्य तक रवाना किया गया। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई सेंट्रल डिवीजन के वलसाडी में अतुल के पास वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन एक मवेशी के साथ टकरा गई। इस गहना में एक बैल मारा गया है। ट्रेन 29 अक्टूबर 2022 को मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर थी।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 8.17 पर हुई है। घटना के बाद ट्रेन को लगभग आधे घंटे तक रोके रखा गया तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर पर नुकसान हुआ है। हादसे की जानकारी होते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए थे और उन्होंने सभी निरीक्षण और परीक्षण के बाद ट्रेन को रवाना किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.