लड़की को Boss के साथ रोमांस करना पड़ा भारी, पत्नी ने भाई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

0 415

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला ने भाई के साथ मिलकर पति की प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, 21 साल की युवती रागिनी का बंटी नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बंटी रागिनी का बॉस था। यह दोनों नोएडा में एक साथ प्रॉपर्टी का काम करते थे। दोनो में काफी लंबे समय से साथ थे। इन दोनों के प्रेम प्रसंग से युवक की पत्नी काफी परेशान रहती थी। मगर, पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था तो महिला ने प्रेमिका को अपने भाई के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद शव को पुल से नीचे फैंक दिया और फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पत्नी का भाई अमित ने रागिनी को उसके घर से अपनी बहन राखी से मिलने की लिए बुलाया। फिर अपने साथियों के साथ उसे हथियार के बल पर कार में बैठा कर सुराना गांव के हिंडन नदी के किनारे ले गया, वहां रागनी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर शव को पुल के ऊपर से नीचे फैंक कर सभी फरार हो गए।

डी.सी.पी. ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि 3 अगस्त को थाना मुरादनगर क्षेत्र में युवती की लाश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू की थी। युवती की पहचान नोएडा के रहने वाली रागनी के रूप में हुई। घटना में एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी मिली है। इस पूरे मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमे षड्यंत्र रचने वाली महिला राखी उसका भाई अमित, उसके 2 दोस्त करण, अंकुर और उसका पति बंटी भी शामिल है। फिलहाल, अभी 2 लोग फरार बताए जा रहे है, जिन्होंने गिरफ्तार आरोपी को हथियार मुहैया करवाए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.