Girl Jumped From Akshardham Metro Station : अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत पर चढ़कर लड़की ने लगाई छलांग…

0 794

Girl Jumped From Akshardham Metro Station : दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लड़की ने स्टेशन की दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी। हालांकि, राहत की बात ये है कि CISF और पुलिस के जवानों ने मिलकर लड़की की जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक, अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह तकरीबन 7 बजकर 28 मिनट पर सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम के जवानों ने देखा कि एक लड़की मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ी हुई है और वहां से छलांग लगाने की कोशिश कर रही है।

सूझबूझ से बचा ली लड़की की जान

सीआईएसएफ के जवानों ने बातों में लड़की को उलझाए रखा, दूसरी तरफ दीवार के नीचे बकायदा एक चादर लेकर सीआईएसएफ के जवान पहुंच गए ताकि लड़की अगर छलांग लगाती है और नीचे गिरती है तो चादर के सहारे बचाया जा सके। वहीं, क्विक रिएक्शन टीम ने लोकल पुलिस और एंबुलेंस को भी कॉल कर दिया।

सीआईएसएफ के जवान उधर लड़की को समझाने की कोशिश करते रहते हैं कि तभी लड़की दीवार से छलांग लगा देती है। गनीमत रही कि नीचे सीआईएसएफ के जवान कम्बल लेकर खड़े थे। लड़की कम्बल पर जाकर गिरती है और उसे तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया जाता है। लड़की के पैरों में चोट लगी है, लेकिन कहीं से भी खून नहीं निकला। लड़की की हालत फिलहाल ठीक है, अब लोकल पुलिस पता लगा रही है कि आखिरकार किस वजह से लड़की ने खुदकुशी करने का प्रयास किया।

Also Read:-Corona in Schools:दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में एक टीचर और स्टूडेंट कोरोना संक्रमित मिले, क्या फिर बंद होंगे राजधानी के स्कूल…

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.