8 साल बाद रिंग में लौटेंगे द ग्रेट खली; जनवरी 2026 में पार्कर बोरदॉ से होगा दमदार मुकाबला

WWE के पहले भारतीय सुपरस्टार की धमाकेदार वापसी का CWE ने किया ऐलान; फैंस में दिखी जबरदस्त उत्सुकता

0 452

नई दिल्ली: भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार द ग्रेट खली एक बार फिर रिंग में वापसी करने जा रहे हैं। करीब आठ साल के लंबे ब्रेक के बाद खली जनवरी 2026 में फैंस के सामने बेखौफ अंदाज़ में उतरते दिखेंगे। उनकी रेसलिंग अकादमी CWE ने सोशल मीडिया पर खली की रिटर्न फाइट का आधिकारिक ऐलान किया है।

 

2006 में किया था WWE में धमाकेदार डेब्यू

द ग्रेट खली ने 2006 में WWE के Judgment Day पे-पर-व्यू इवेंट में अपना डेब्यू किया था। WWE में आते ही उन्होंने अपने पहले मुकाबले में द अंडरटेकर जैसे दिग्गज को हरा कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उस मैच के बाद खली रातों-रात वैश्विक सुपरस्टार बन गए।

 

2018 के बाद रिंग से दूर

खली को आखिरी बार 2018 में WWE के The Greatest Royal Rumble में फाइट करते हुए देखा गया था। इसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग से दूरी बना ली थी, हालांकि भारत में अपनी अकादमी के जरिये युवा रेसलर्स को तैयार करते रहे।

 

CWE में होगा धमाकेदार मुकाबला

CWE के आधिकारिक ऐलान के मुताबिक, द ग्रेट खली जनवरी 2026 में अपनी वापसी करेंगे और उनका मुकाबला होगा, पार्कर बोरदॉ से — जो WWE और AEW दोनों बड़ी रेसलिंग कंपनियों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। खली की कमबैक फाइट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर उनके नाम के साथ #KhaliReturns और #IndiaPride जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

 

फैंस की उम्मीदें फिर से जागीं

खली की वापसी भारतीय रेसलिंग प्रशंसकों के लिए बड़े जश्न जैसा माहौल लेकर आई है। कई फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि खली की मौजूदगी से भारत में रेसलिंग की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.