सर्दियों में बढ़ सकती है गठिया की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से पाएं जल्द आराम

0 147

नई दिल्ली। बीते कुछ समय से गठिया में मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक उम्र में बाद ज्यादातर लोगों में यह समस्या देखने को मिलती है। गठिया से पीड़ित व्यक्ति को जोड़ों में सूजन और दर्द की शिकायत होती है। गठिया का दर्द काफी असहनीय होता है। सर्दियां आते ही जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या में इजाफा होने लगता है। ऐसे में कुछ आसान लेकिन असरदार घरेलू नुस्खों की मदद से आप जल्द ही इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गठिया से निजात दिलाने वाले कुछ घरेलू उपायों के बारे में-

सर्दियों में अदरक का सेवन कई मायनों में फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग खाने या चाय में इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि गठिया की समस्या में अदरक काफी असरदार है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अदरक का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। इसे खाने से प्रोस्टाग्लैंडीन का स्तर कम होता है और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर हल्दी भी गठिया की समस्या में आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। अगर आप जल्द ही गठिया से निजात पाना चाहते हैं, तो हल्दी का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है। साथ ही इसके सेवन से जोड़ों का दर्द भी दूर होता है।

अदरक के अलावा लहसुन भी सर्दियों में काफी गुणकारी है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। वहीं, अगर आप गठिया से पीड़ित हैं, तो लहसुन भी आपके लिए काफी फायदेमंद है। अपनी डाइट में इसे शामिल करने से शरीर यूरिक एसिड की मात्रा कम होती है, जिससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

सरसों का तेल भी अपने कई फायदों के लिए जाना जाता है। अगर आप गठिया के दर्द से परेशान हैं, तो अपने जोड़ों या दर्द वाले शरीर के अन्य हिस्से में कुछ देर के लिए सरसों के तेल से मालिश करें। ऐसा करने से आपको दर्द से तुरंत आराम मिल जाएगा।

मुलेठी भी अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है। सर्दी-खांसी से राहत दिलाने वाली मुलेठी पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी काफी कारगर है। इसके अलावा इसके सेवन से गठिया के दर्द में भी आराम मिलता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.