जिस युवती के कत्ल के जुर्म में जेल गए ससुराल वाले, उसका बॉयफ्रेंड पहुंचा थाने, बोला- मैंने मारकर शव खेत में गाड़ा

0 257

किशनगंजः बिहार के किशनगंज जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक महिला की हत्या के बाद थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना में पुलिस अधिकारी के समक्ष उसने हत्या किए जाने की बात को स्वीकार किया जिसे देख पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

पुलिस ने महिला के ससुराल वालों को गिरफ्तार कर भेजा था जेल

जानकारी के अनुसार, टाऊन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछला पंचायत के पतलुआ गांव से दो दिन पहले खेत से 21 वर्षीय विवाहिता का शव बरामद लिए गया था। शव बरामद होने के बाद मृतिका के पिता ने विवाहिता की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था। इसके बाद पुलिस ने भी गुरुवार को त्वरित कारवाई करते हुए मृतिका के ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन शुक्रवार को कथित प्रेमी खुद ही थाना पहुंच गया और जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया।

प्रेमी ने बताया क्यों महिला को उतारा मौत के घाट

युवक की पहचान मो. भट्टू के रूप में हुई है, जो कि मोहम्मदपुर का रहने वाला है। मृतिका और युवक दोनों पड़ोस में ही रहते थे। जान पहचान होने के बाद दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया लेकिन युवक क्योंकि विवाहित था इसीलिए वो कुछ दिनों बाद नूरी से दूरी बनाने लगा था। युवक ने कहा कि नूरी उसे घर से भगा ले जाने का दबाव बना रही थी। साथ ही उसके द्वारा यह धमकी दिया जा रहा था कि अगर वो शादी नहीं करता तो वो उसके घर पहुंच जाएगी। इसके बाद युवक ने नूरी को मिलने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर खेत में शव को गाड़ दिया। खेत मालिक जब खेत में काम करने पहुंचा तो उसकी नजर शव पर पड़ गई। इसके बाद पुलिस द्वारा शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

ससुराल वालों को रिहा करने की मांग

गौरतलब है कि मृतिका की एक तीन महीने की बेटी भी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मामले में गिरफ्तार मृतिका के ससुराल वालों को रिहा करना चाहिए क्योंकि असली कातिल ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि युवक ने आत्म समर्पण किया है। उन्होंने कहा कि युवक से पूछताछ किया जाएगा। इसके बाद विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.