नए वर्ल्‍ड ऑर्डर में दुन‍िया का झुकाव भारत की ओर, राज्‍यसभा में बोले PM मोदी

0 209

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपत‍ि के अभ‍िभाषण प्रस्‍ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, आज दुन‍िया चुनौत‍ियों से जूझ रही है. नए वर्ल्‍ड ऑर्डर बन रहा है और नए वर्ल्‍ड ऑर्डर में दुन‍िया का झुकाव भारत की ओर है. मह‍िलाओं युवाओं का व‍िकास हमारा लक्ष्‍य है. उधर व‍िपक्ष वॉकआउट कर गया है. पीएम मोदी ने कहा, देश र‍िफार्म एक्‍सप्रेस की राह पर है. कांग्रेस के शासन में कोई ट्रेड डील नहीं हुई. कांग्रेस की वजह से देश की अर्थव्‍यवस्‍था पीछे है. आज देश नीत‍ि के आधार पर चल रहा है. यूरोपीय यून‍ियन के साथ हमने मदर ऑफ डील्‍स की है. आज अमेर‍िका के साथ डील हुई है.

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक परिदृश्य पर चिंता और भारत की भूमिका पर महत्वपूर्ण बात कही. पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है और खुद को संभाल नहीं पा रही है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अब एक ‘नया ग्लोबल ऑर्डर’ (New Global Order) आकार ले रहा है. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि ऐसे नाजुक समय में, जब दुनिया युद्ध और संकटों से घिरी है, भारत एक ‘विश्व-बंधु’ और उम्मीद की किरण बनकर उभरा है. उन्होंने इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि देश आज सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि कई विकसित देश ऐसे पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां उनकी आबादी बूढ़ी हो रही है, जबकि हमारा देश अपनी युवा आबादी के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उन्होंने कहा, “हमारे पास युवाओं का एक बहुत अहम ‘टैलेंट पूल’ (प्रतिभा का भंडार) है, जिनके पास सपने हैं, दृढ़ संकल्प है और क्षमताएं हैं.” उन्होंने आगे कहा कि भारत उन देशों में से एक है जो उम्मीद की किरण है, एक ऐसा देश जो दुनिया की चुनौतियों का जवाब देगा. पीएम मोदी ने कहा कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत उच्च विकास दर (High Growth) देख रहा है, और ‘हाई ग्रोथ-लो इन्फ्लेशन’ (तेज विकास और कम महंगाई) का यह तालमेल एक अनूठा संयोजन है. उन्होंने कहा कि यह हमारी अर्थव्यवस्था की ताकत को दर्शाता है.

पीएम मोदी ने बेहद सधे हुए और व्यंग्यात्मक अंदाज में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा. हंगामे के बीच पीएम मोदी ने सभापति से मुखातिब होते हुए कहा, “सभापति जी, मेरी एक विनती है. खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वो बैठकर नारे लगाएंगे तो अच्छा रहेगा. उन्हें कोई कष्ट न हो. यहां कई युवा सदस्य मौजूद हैं, कृपया खरगे जी को बैठकर नारे लगाने की सुविधा दी जाए.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.