फिर फ्लाइट में शर्मनाक हरकत! नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में पहले उल्टी की, फिर टॉयलेट के बाहर कर दी पॉटी

0 145

नई दिल्ली। हाल ही में इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट गुवाहाटी से दिल्ली की ओर आ रही थी। फ्लाइट में बैठा एक शख्स नशे में इतना धुत कि उसने फ्लाइट के गलियारे में उल्टी कर दी। फ्लाइट के टॉयलेट के आस-पास शौच भी कर दिया। मामला 26 मार्च का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी तस्वीर वायरल है।

ट्विटर पर एडवोकेट भास्कर देव कोंवर नाम के एक यूजर ने इस घटना से जुड़ी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, नशे में एक यात्री ने फ्लाइट के गलियारे में उल्टी कर दी।शौचालय के चारों ओर शौच की। फ्लाइट की लीडिंग लेडी श्वेता ने पूरी गंदगी को साफ किया। प्लाइट में सभी महिला कर्मचारियों ने इस स्थिति को बड़े ही अच्छे ढंग से संभाला। भास्कर देव ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें फ्लाइट के क्रू मेंबर ग्लव्स और मास्क पहने गंदगी को साफ करते हुए दिख रहे हैं।

यहां पर इस घटना को लेकर पैसेंजर को लोगों ने जमकर बुरा-भला कहा है कुछ लोगों का कहना है कि शराबी पैसेंजर को बैन कर देना चाहिए, तो कुछ कह रहे हैं कि इतना पीते ही क्यों हो भाई। फिलहाल इस घटना में पैसेंजर को कोई सजा दी गई या नहीं इसका खुलासा नहीं हो सका है तो वहीं पर इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है।

बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में एक व्यक्ति ने एक बूढ़ी महिला पर पेशाब कर दिया था। एयर इंडिया के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि भी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला 26 नवंबर, 2022 का था। महिला एयर इंडिया की बिजनेस क्लास में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। दोपहर के खाने के बाद लाइट बंद हुई। आरोपी व्यक्ति उनकी सीट पर आया। अपने पैंट की जिप खोली और पेशाब कर दिया।

बताया जाता है कि पेशाब करने के काफी देर बाद भी वो व्यक्ति वहीं पर खड़ा रहा। घटना के बाद उसे आस-पास के लोगों ने पकड़कर हटाया। इस मामले में आरोपी शख्स शेखर मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था. एयर इंडिया ने आरोपी पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया था।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.