चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत! दिल्ली से बिहार तक मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

0 282

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिन में तेज धूप के साथ ही रात में भी लोगों तो तपन का अहसास हो रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक राहत भरी खबर दी है। दरअसल, मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।

IMD के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को जल्द गर्मी से राहत मिल सकती है। कल यानी गुरुवार (15 जून) को दिल्ली में बादल छाए कहने से लोगों को मामूली राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, गुरुवार से तापमान में गिरावट आने का भी अनुमान है। 15 और 16 जून को दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 17 और 18 जून को भी बादल छाए रह सकते हैं। 15 जून को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 39 तक जा सकता है। वहीं, 16 जून को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री जाने की संभावना है।

IMD ने अनुमान जताया है कि, 17 से 19 जून के बीच भी नई दिल्ली का तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहेगा। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। दूसरी ओर, बिहार, पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अनुमान है। पंजाब के कुछ इलाकों में आज यानी बुधवार को भी बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो 14 जून को हिमाचल प्रदेश और 14 और 15 जून को उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.