लखनऊ में गौतमबुद्धनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे ये 6 युवा, जिला स्तरीय चैलेंज ट्रेक चैंपियनशिप में हुआ चयन

0 54

गौतमबुद्धनगर: राष्ट्रीय युवा उत्सव-2027 के तहत आयोजित जिला स्तरीय चैलेंज ट्रेक चैंपियनशिप के पीपीटी राउंड में छह प्रतिभागियों का चयन किया गया है। ये युवा दो समूहों में लखनऊ में होने वाली अगली प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 के कल्चरल ट्रेक कार्यक्रम के तहत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में प्रतिभागियों ने पीपीटी राउंड के जरिए अपनी प्रस्तुति दी।

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के अनुसार, जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने वालों में से दो समूहों के लिए तीन-तीन युवाओं का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों में प्रणव सिंगल, आरुषि वर्मा, ख्याति रावल, दुआ फातिमा, मृनालिनी सहदेव और आयुष्म मिश्रा शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला विकास अधिकारी नेहा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, माय भारत के उपनिदेशक शिवेंद्र सिंह तथा समिति की सदस्य डॉ. नीलम प्रबक्ता, डॉ. रीता भाटी और श्वेता खुराना सहित युवा कल्याण विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.