तीन अमेरिकी-रूसी क्रू ISS रवाना, क्रेमलिन के यान में सवार होकर उड़ान भरी; अंतरिक्ष में आठ महीने रहेंगे

0 124

मास्को। नासा के अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम और दो रूसी क्रू मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने रूसी अंतरिक्ष यान में सवार होकर आईएसएस के लिए सफलापूर्वक उड़ान भरी। तीनों आठ महीने तक अंतरिक्ष में रहेंगे।

सोयुज बूस्टर रॉकेट ने मंगलवार को तय समय पर बैकोनूर लॉन्च सुविधा से उड़ान भरी, जिसे रूस द्वारा कजाकिस्तान में लीज पर लिया गया है। तीनों क्रू के साथ सोयुज एमएस-27 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। वे तीन घंटे बाद स्टेशन पर डॉक करने के लिए तैयार हैं। नासा के अंतरिक्ष यात्री किम और रूस के सर्गेई रेजिकोव और एलेक्सी जुब्रित्स्की अंतरिक्ष में लगभग आठ महीने बिताएंगे।

नासा ने बताया कि किम भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए क्रू को करेंगे। इसके अलावा, पृथ्वी पर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए वैज्ञानिक जांच और तकनीकी प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि किम लॉस एंजिलिस के मूल निवासी हैं। वह अमेरिकी नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं और फ्लाइट सर्जन भी हैं।

तीनों अमेरिकी-रूसी क्रू नासा के अन्य अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट, ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स के साथ मिलकर अंतरिक्ष स्टेशन पर काम करेंगे। इसके अलावा, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी, रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओविचिनिन, इवान वैगनर और किरिल पेसकोव भी उनके साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर शामिल होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.