इटली: रोम में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, चार घायल

0 423

रोम. इटली की राजधानी रोम में एक अपार्टमेंट ब्लॉक के निवासियों की बैठक में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार घायल हो गए हैं। रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह घटना रविवार को रोम के उत्तर पूर्वी हिस्से के बाहरी इलाके में स्थित एक बार में हुई। यहां एक अपार्टमेंट ब्लॉक के निवासियों की बैठक चल रही थी। इसी दौरान एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मारपीट के कारण गोलीबारी हुई। एंबुलेंस और पुलिस मौके पर मौजूद है। गोलीबारी करने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.