तालाब में डूबी एक ही परिवार की 3 जिंदगियां, मचा हाहाकार

0 346

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से बुधवार को एक दुखद घटना सामने आ रही है यहाँ तालाब में डूबने से दो लड़कियों सहित एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घटना उस वक़्त हुई जब परिवार के सदस्य कोतमा कस्बे के पास सीतामढ़ी में पिकनिक मना रहे थे। भालूमाड़ा थाना प्रभारी अजित पवार ने बताया कि मृतक लोगों की पहचान शैलेंद्र सिंह (26), अवनी सिंह (11) एवं खुशी सिंह (12) के तौर पर हुई है।

उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब परिवार पिकनिक मनाने के लिए कोतमा कस्बे के पास सीतामढ़ी गया हुआ था। वहां एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, मृतक व्यक्तियों में दो बच्चे और युवक सम्मिलित हैं।

वही मध्‍य प्रदेश के शाजापुर जिले से एक दूसरी घटना सामने आ रही है जिसमे गुरुवार तड़के लगभग 4 बजे मक्सी और कायथा के बीच यात्री बस एवं ट्राले की खतरनाक भिड़ंत हो गई. इस सड़क दुर्घटना में में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 15 लोग घायल हैं. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय शाजापुर भेजे गए हैं. वहीं, सभी चोटिल व्यक्तियों को इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.