जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मारा गया

0 282

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी, हथलंगा के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में तीन आतंकवादियों को मारा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी के पास आज सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 3 आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की और सतर्क सैनिकों ने नाकाम कर दिया। 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके शव बरामद कर लिए गए। तीसरा आतंकवादी मारा गया लेकिन एलओसी पर पाक पोस्ट द्वारा गोलीबारी के कारण शव की बरामद करने में बाधा आई। ऑपरेशन जारी है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई हैं, इसमें कई आतंकवादी मारे गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.