काशी विश्वनाथ मंदिर में 20 जुलाई तक ही होंगे टिकट बुक सुगम दर्शन, मंगला आरती और रुद्राभिषेक

0 284

वाराणसी : सावन के पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, पूजन और आरती के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग बंद हो गई है। मंदिर की वेबसाइट पर श्रद्धालु 20 जुलाई तक ही टिकट को ऑनलाइन बुक कर पा रहे हैं। वहीं, मंगला आरती के टिकट तो 10 जुलाई, 14 और 15 जुलाई के टिकट भी ऑनलाइन बुक हो चुके हैं।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट पर महीने भर के टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। शनिवार को जब श्रद्धालुओं ने 21 जुलाई के सुगम और मंगला आरती की टिकट बुक करने की कोशिश की तो टिकट बुक नहीं हो सके। मंगला आरती के टिकट 30 जून से 10 जुलाई तक फुल हो चुके हैं। 11, 12, 13 और 16 से लेकर 20 जुलाई तक मंगला आरती के टिकट अभी बचे हुए हैं।

18 जुलाई को सबसे अधिक 149 टिकट तो 17 जुलाई को सबसे कम 10 टिकट बुक किए जा सकते हैं। 14 और 15 जुलाई को भी मंगला आरती की बुकिंग फुल है। वहीं सुगम दर्शन के हर घंटे के स्लॉट में 700 टिकटों की बुकिंग रखी गई है, लेकिन 21 जुलाई से टिकट बुकिंग बंद होने के कारण श्रद्धालु टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं।

मंदिर प्रशासन ने सावन में टिकटों के दाम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। न्यास से सहमति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभूशरण ने बताया कि सावन में टिकटों की दर रिवाइज होनी है। इसी कारण ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद है। जुलाई के महीने में सावन के लिए टिकट दर निर्धारित होने के बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।

ये भी जानें

सुगम दर्शन के लिए हर घंटे में बुक होंगे सात सौ टिकट
मंगला आरती के लिए हर दिन बुक होते हैं 240 टिकट
सुगम दर्शन के लिए देना होता है 300 रुपये शुल्क
मंगला आरती के लिए देना होता है 500 रुपये शुल्क

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.