UP Weather: यूपी में आज नाइट हीट वेव का अलर्ट, रात में उमस के साथ सताएगी भीषण गर्मी

0 120

लखनऊ: सितमगर गर्मी दिन के साथ रात में भी बेहाल कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने यूपी में नाइट हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानकों के मुताबिक गुरुवार को बदली रहेगी। तापमान में गिरावट हो सकती है पर तपिश व उमस भरी गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। बुधवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरा सबसे तपने वाला बांदा रहा, जहां दिन का पारा 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को रात का तापमान 32,2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सीजन की सबसे गर्म रात रही। सात जून से अधिकतम पारा लगातार 40 के पार चल रहा है। बुधवार को हीट वेव कुछ नरम पड़ी पर भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री से घटकर 41.9 हो गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। यूपी के कई जिलों में रात का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानी के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना है।

ज्यादा नमी से बढ़ी उमस, आज भी राहत की संभावना कम
हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी होने के कारण बुधवार को काफी उमस रही। अधिकतम नमी 57 और न्यूनतम 37 फीसदी रही। हीट वेव के दौरान लगातार पूर्वी हवाएं चलने से नमी बनी रही। तापमान अधिक और नमी ज्यादा होने के कारण उमस रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को हल्की बदली रहेगी। तापमान में गिरावट हो सकती है लेकिन तपिश और उमस से राहत की संभावना नहीं है।

शुक्रवार से लेकर 17 जून तक हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में जो निम्न दबाव का क्षेत्र बना है वह धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा है। 17 जून तक यह प्रदेश के एक छोर से कुछ दूरी पर होगा। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र तक इसका असर हो सकता है। इसके बाद मानसून आने की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.

20:39