आज नौसेना दिवस के ख़ास मौके पर CDS अनिल चौहान ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, PM मोदी ने दी बधाई

0 102

नई दिल्ली. आज नौसेना दिवस (Indian Navy Day 2022) के ख़ास मौके पर राजधानी दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, CDS जनरल अनिल चौहान, IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और वाइस आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर जाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। गौरतलब है कि, भारतीय नौसेना दिवस 2022 की थीम “स्वर्णिम विजय वर्ष” (Swarnim Vijay Varsh) है।

इस ख़ास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि, “सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत में हमें अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है। भारतीय नौसेना ने सैदेव दृढ़ता से हमारे देश की रक्षा की है और चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अपनी मानवीय भावना से खुद को बहुत ऊँचा प्रतिष्ठित किया है।”

जानकारी दें कि भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day 2022) हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। यह ख़ास मौका भारतीय नौसेना बलों को सम्मानित करने उनके योगदानों की सराहना करने का विशेष दिन है। दरअसल यह खासतौर पर 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट के लॉन्च की याद में भी भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। जानकारी दें कि भारतीय नौसेना ने इस युद्ध में एक प्रमुख और जानदार भूमिका निभाई थी। वहीं इस युद्ध में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले नौसैनिकों को सम्मान देने के लिए देश में हर साल भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।

वहीं इस ख़ास दिन कि याद में, नेवल इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिकल टेक्नोलॉजी (NIAT) गुड होप ओल्ड एज होम, फोर्ट कराची में हर साल 24 से 26 नवंबर तक एक सामुदायिक सेवा का आयोजन करता है, जहां छात्र खेलों और विभिन्न अन्य गतिविधियों के साथ नौसेना के कार्यक्रम में भाग लेते हैं। इसके अतिरिक्त नेवी बॉल, नेवी क्वीन और कई अन्य प्रतियोगिताएं भी इस नेवी फेस्टिवल में आयोजित की जाती हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.