आज इंटरपोल की 90वीं वार्षिक महासभा का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 25 साल बाद देश में हो रहा ये ख़ास आयोजन

0 430

नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के मुताबिक, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिल्ली के प्रगति मैदान में इंटरपोल की 90वीं वार्षिक आमसभा (Interpol) का उद्घाटन करेंगे। आज इस दौरान उनका संबोधन भी होगा। गौरतलब है की,यह आयोजन 18 से 21 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें 195 देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह आगामी 21 अक्तूबर को समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

मामले पर PMO ने कहा कि इन प्रतिनिधियों में सदस्य देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं। दरअसल, महासभा, इंटरपोल का सर्वोच्च शासी निकाय है और साल में इसकी एक बार बैठक जरुर होती है। इस बैठक में इंटरपोल के कामकाज की समीक्षा होती है और महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाते हैं।

ऐसा भी माना जा रहा है कि आज से शुरू होने वाली इस बैठक में वित्तीय अपराधों और भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। महासभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इंटरपोल के अध्यक्ष अहमद नासर अल रईसी और उसके महासचिव महासचिव जुर्गन स्टॉक भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है की, भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक तक़रीबन 25 सालों के अंतराल में हो रही है। आखरी बार भारत में यह महासभा साल 1997 में हुई थी। वहीँ अब भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस बार की महासभा का आयोजन नई दिल्ली में करने का विशेष मौका देश को मिला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.