आज देश को मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे झंडी, जानें ये क्यों है ख़ास

0 129

नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, आज देश को तीसरी स्वदेश निर्मित हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन मिलने जा रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल (Gandhi Nagar To Mumbai Central) के बीच नए और उन्नत संस्करण वाले ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे राज्यमंत्री दर्शना जरदोष भी उपस्थित रहेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, PM मोदी सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाएंगे। वह अहमदाबाद के गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली ट्रेन में यात्रा भी करेंगे।

पता हो कि, पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बीते 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी। तब से सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। वहीं बीते 15 अगस्त, 2021 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, PM नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह के दौरान 75 वंदे भारत ट्रेनें देश के हर कोने को जोड़ने वाली है।

वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चल सकती है।
वंदे भारत ट्रेन के सभी कोच स्वचालित दरवाजों से सुसज्जित हैं।
इसमें GPS आधारित आडियो विजुअल यात्री सूचना प्रणाली है।
मनोरंजन प्रयोजनों के लिए ऑनबोर्ड हाट स्‍पाट वाई-फाई, और बहुत आरामदायक बैठने की जगह है।
इसमें एग्जीक्यूटिव क्‍लास में आरामदायक 180 डिग्रीघूमने वाली कुर्सियां भी हैं।
वंदे भारत में लगे सभी शौचालय बायो वैक्यूम हैं। लाइन की सुविधा डयूल मोड में है।
इसके साथ ही प्रत्येक सीट पर भी व्यक्तिगत तौर पर लाइट की सुविधा है।
इस खास ट्रेन में टच फ्री सुविधाओं के साथ बायो वैक्यूम शौचालय भी होंगे।
प्रत्येक कोच में गर्म भोजन के अलावा गर्म और ठंडे पेय परोसने की सुविधाओं के साथ एक पैंट्री की सुविधा है।
प्रत्येक वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।
बेहतर सुरक्षा के लिए वंदे भारत 2.0 ट्रेनों में कवच (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) की सविधा है।
सुरक्षा के लिए अब दो के बजाय कोच के बाहर रियरव्यू कैमरों सहित प्लेटफार्म की तरफ 4 कैमरे।
गौरतलब है कि देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वर्तमान में दो रूटों नई दिल्ली से कटरा (माता श्री वैष्णो देवी) और नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही है। वहीं इसी साल की शुरुआत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी खजुराहो से वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की एक महत्वपूर्ण घोषणा की थी। ऐसे में जल्द ही ये ट्रेनें पूरे देश में चलेंगी। इसी कड़ी में आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर और महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई के बीच शुरू की जा रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.