भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन, नागरकोइल से हुई शुरुआत

0 493

नई दिल्ली : कांग्रेस (Congress) पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत दो दिन पहले की गई है। आज भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन शुरू हो गया है। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है कि देश के सभी लोगों को एकत्रित करना और बीजेपी को चुनौती देना है। बता दें कि कांग्रेस की इस यात्रा का मकसद सिर्फ BJP को चुनौती देना ही नहीं बल्कि खुद का अस्तित्व बचाना भी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो की इस यात्रा में करीब 12 राज्यों का भ्रमण किया जाएगा और इस दौरान यह यात्रा करीब 150 दिन तक चलेगी। 12 राज्यों का भ्रमण करते हुए यह कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेसी नेता पैदल ही इस यात्रा को पूरा करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के कई नेता भी पार्टी में बदलाव को लेकर पिछले काफी समय से मांग कर रहे है। जिसके कारण हाल ही में पार्टी के गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल समेत कई दिग्गज नेता हाल ही में कांग्रेसी पार्टी से अपने रास्ते अलग कर चुके हैं। अब पार्टी की ये पांच महीनों की यह भारत जोड़ो यात्रा क्या रंग लाती है और इससे पार्टी कितनी मजबूत होगी यह देखने वाली बात होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.