पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शनिवार एवं रविवार को जनपद मैनपुरी एवं फिरोजाबाद के दौरे पर

0 648

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल से दो दिवसीय मैनपुरी और फिरोजाबाद जनपदों के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री सुबह लखनऊ से प्रस्थान कर 09ः30 बजे ग्राम-नौनेर खर्रा, आगरा रोड, मैनपुरी में सैनिक स्कूल में बालिकाओं के छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात 10ः15 बजे ग्राम-अस्यौली, मैनपुरी में शहीद श्री राम सजीवन लाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इसके उपरान्त 11ः30 बजे भोगॉव रोड मैनपुरी में आयोजित लोकतंत्र का काला दिवस आपातकाल संगोष्ठी में शामिल होंगे। 12ः15 बजे स्टेशन रोड, मैनपुरी में उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शनों का वितरण करेंगे। अगले दिन 25 जून, 2022 को शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड, मैनपुरी में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 04ः00 बजे मेला ग्राउण्ड, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास बरनाहल में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

पर्यटन मंत्री अगले दिन 26 जून रविवार को सिरसागंज, जनपद, फिरोजाबाद में अपने आवास पर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसमें जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी फिरोजाबाद द्वारा नामित नोडल अधिकारी सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगे। इसके उपरान्त साम 06ः00 बजे सीएल वाटिका अरॉव रोड सिरसागंज में आयोजित अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम सिरसागंज में करेंगे और 27 जून सोमवार को दोपहर तक लखनऊ वापस आयेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.