जयपुर में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, मॉडल हर्षिल कालिया की मौत

0 123

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। शिप्रा पथ रोड पर सोमवार देर रात हुए भीषण एक्सीडेंट में 30 वर्षीय मॉडल Harshil Kalia की मौत हो गई। हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

तेज रफ्तार में बिगड़ा संतुलन, पलटी कार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हर्षिल कालिया देर रात अपने काम से घर लौट रही थीं। इसी दौरान शिप्रा पथ रोड पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर पलटी हुई कार को सीधा किया और गंभीर रूप से घायल हर्षिल को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जो मौत की मुख्य वजह बनी।

मनोरंजन जगत से जुड़ी थीं हर्षिल कालिया
हर्षिल कालिया मनोरंजन जगत में सक्रिय थीं और वेब सीरीज Crime Next Door में काम कर चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज में भी प्रमुख भूमिका निभाई थी। हाल के समय में वह मॉडलिंग में सक्रिय थीं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी।

पुलिस जुटी जांच में, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही शिप्रा पथ थाना पुलिस और एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना की असली वजह सामने नहीं आ सकी है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.