लौटा ट्रंप युग! राष्ट्रपति ने आदेशों पर साइन कर भीड़ की ओर उत्साह से फेंकी अपनी पेन, लोगों ने ली सेल्फी

0 219

न्यूयॉर्क: जहां एक तरफ अमेरिकी चुनाव में जबरदस्त जीत के साथ 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने से कुछ हफ्तों पहले ही दुनिया को यह अहसास हो गया था कि उनका दूसरा कार्यकाल विश्व और अमेरिका के लिए कैसा रहने वाला है। आज सत्ता की चाबी मिलते ही उन्होंने दुनिया को अपने तेवर भी दिखा दिए हैं। चीन को दो टूक चुनौती देते हुए कहा है कि पनामा नहर को फिर से वापस लेंगे।

इसके साथ ही ट्रंप के शपथ लेने के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की वेबसाइट नए रंग रूप में दिखी और उस पर ‘‘अमेरिका इज बैक” का बैनर लगा है। इस बाबत ट्रंप ने कार्यकारी आदेशों पर साइन करने के बाद आज भीड़ की ओर उत्साह में पेन भी फेंकी। वहीं लोग पेन के साथ सेल्फी लेते देखे गए। वहीं ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने और ग्रीनलैंड व पनामा नहर पर नियंत्रण हासिल करने की बात कही है। इसके अलावा वह मेक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिका की खाड़ी करने की भी प्रतिबद्धता जता भी चुके हैं।

वहीं आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के शपथ ग्रहण के कुछ ही मिनटों बाद, व्हाइट हाउस ने कहा कि वह सीमा को सुरक्षित करने और अमेरिकी समुदायों की रक्षा करने के लिए साहसिक कदम उठाएंगे। इसमें बाइडन की ‘पकड़ो और छोड़ो नीतियों’ को समाप्त करना, मैक्सिको में बने रहने की नीति को बहाल करना, दीवार का निर्माण करना, अवैध सीमा पार करने वालों के लिए शरण समाप्त करना, आपराधिक शरणगाहों पर नकेल कसना और विदेशियों की जांच और जांच बढ़ाना शामिल है।

जानकारी दें कि, ट्रंप ने बीते 5 नवम्बर के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस पर शानदार जीत दर्ज की थी। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप की हत्या के इरादे से उन पर दो बार हमला किया गया था। ट्रंप को राष्ट्रपति रहते दो बार महाभियोग का भी सामना करना पड़ा था। वहीं चार साल पहले, ट्रंप ने पद पर बने रहने के लिए 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने का असफल प्रयास किया था। देखा जाए तो, नवीनतम चुनाव में उनकी जीत को अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में सबसे उल्लेखनीय जीत भी माना गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.