आजमाएं ये वास्तु टिप्स तो बदल जाएगा घर का माहौल, धन-संपत्ति होगी वृद्धि

0 261

वास्तु शास्त्र में घर की सजावट और अन्य पहलुओं को लेकर बातें कही गई हैं। परिवार के माहौल को खुशनुमा बनाए रखनें में वास्तुशास्त्र की अहम भूमिका है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सजावट का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं इसी संदर्भ में।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में छोटा सा फव्वारा, सुनहरी मछली या बहती नदी का चित्र लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है।

– घर में सुख-शांति के लिए प्रतिदन दीपक व कर्पूर जलाएं। इसके साथ चंदन की महक हो तो अच्छा है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

– घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए तेज पत्ते जलाएं।

– घर के प्रवेश द्वार के पास कूड़ा करकट न रखें।

– टूटे-फूटे बर्तनों के इस्तेमाल से बचें।

– यदि घर में कोई ऐसा सामान है। जिसका आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो ऐसी चीजों को तुरंत घर से हटा दें।

– सीढ़ियों के नीचे या बेडरूम में पूजा का कमरा नहीं होना चाहिए।

– घंटी को घर के मुख्य द्वार के पास लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मधुर संगीत बजाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। प्रतिदिन कुछ मिनटों के लिए श्लोक और धार्मिक मंत्र सुनें।

– घर के मुख्य द्वार पर काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

– घर के हॉल में बिजली के सभी उपकरण दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.