ट्विटर ने दिया MS धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली को बड़ा झटका, अकाउंट से हटे वेरिफाइड ब्लू टिक

0 351

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 (IPL 2023) खेला जा रहा है। इस बड़े लीग के बीच महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), रोहित शर्मा (Rphit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को बड़ा झटका लगा है। इन तीनों खिलाड़ियों को ट्विटर ने बड़ा झटका दिया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने 20 अप्रैल को इन तीनों खिलाड़ियों के वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है।

कई मिलियन फॉलोअर्स होने के बावजूद ट्विटर के इस कदम से खिलाड़ियों के साथ साथ उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के ट्विटर पर 21.7, एमएस धोनी के 8.5 और विराट कोहली के 55.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद भी 20 अप्रैल की रात को ट्विटर ने धोनी, रोहित और कोहली तीनों के वैरिफाइड ब्लू टिक हटा दिए।

इन तीन खिलाड़ियों के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल, मिलियन वाले सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के भी वैरिफाइड ब्लू टिक हटा दिए गए। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान के बाबर आज़म और फुटबॉल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी ट्विटर ने बाद झटका दिया है। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का भी ब्लू टिक हट गया है। मालूम हो कि, ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया था कि अनपेड अकाउंट से 20 अप्रैल के बाद ब्लू टिक हटा दिया जाएगा और देर रात ब्लू टिक हटा भी दिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.