ढाई साल के बच्चे ने पड़ोसियों को बताया- पापा ने मम्मी को मार दिया, पहुंचे घर तो उड़े होश

0 141

मथुरा: मथुरा में बलदेव थाना क्षेत्र के गांव अवेरनी के मौजा नगला बुर्ज में रविवार सुबह युवक ने पत्नी का गला रेतकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। गांव अवेरनी के मौजा नगला बुर्ज गांव में गौरव चौधरी (40) पत्नी पूजा (25) के साथ आठ माह से किराये पर रह रहा था। रविवार सुबह 11 बजे विवाद होने पर उसने पत्नी का गला धारदार हथियार से काट डाला। ढाई साल के बेटे ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। बताया कि पापा ने मम्मी को मार दिया है।

पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पूजा का शव बिस्तर पर पड़ा था। कमरे में खून फैला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि गौरव टैक्सी ड्राइवर था। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों ने लव मैरिज की थी। करीब आठ माह से दोनों यहां गांव में किराए पर रह रहे थे। दोनों के दो बच्चे (एक ढाई साल और तीन माह) हैं। गौरव इससे पहले बल्लभगढ़ में टैक्सी चलाता था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पत्नी के चरित्र पर शक करता था गौरव
गौरव चौधरी टैक्सी ड्राइवर है। वह पूजा के चरित्र पर शक करता था। वह गांव में सत्यवान सिंह के मकान में पिछले करीब आठ माह से किराए पर रह रहा है। पूजा के दो बच्चे हैं जिनमें बड़ा बेटा ढाई वर्ष व दूसरा बच्चा करीब तीन माह का है। उसने पूजा पंडित से प्रेम विवाह किया था। पूजा जाति से ब्राम्हण थी। गांव से बाहर रहने के कारण उसका गांव में कोई परिचित भी नहीं था। वहीं पूजा मूलरूप से अलीगढ़ के गौंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह सत्यभान पुत्र भगवान सिंह निवासी नगला बुर्ज थाना बलदेव के मकान में किराए पर करीब आठ माह से रह रही थी।

परिजनों ने आने से किया इनकारपूजा पंडित ने गौरव से प्रेम विवाह किया था। इस कारण परिजन उससे नाराज है। एसओ बलदेव संजय कुमार त्यागी ने बताया कि मृतका के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। परिजनों ने आने से इनकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि पूजा ने जिस घर से भाग कर शादी उसी दिन से उन्होंने सारे नाते उससे तोड़ लिए थे।

सीओ महावन, भास्कर वर्मा ने कहा कि पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है। पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका का पति टैक्सी चलाता है। मामले में जांच-पड़ताल जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.

13:43