मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 15 जुलाई से शुरू होंगी मुफ्त कोचिंग कक्षाएं, यूपीएससी-नीट-जेईई अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

0 23

गौतमबुद्धनगर: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आगामी 15 जुलाई 2026 से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत यूपीएससी, नीट, जेईई और यूपीपीसीएस जैसी प्रमुख परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

इन केंद्रों पर संचालित होंगी कक्षाएं

जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपीएससी, नीट और जेईई की कक्षाओं का संचालन मिहिर भोज बालक इंटर कॉलेज, दादरी, गौतमबुद्धनगर में किया जाएगा। वहीं यूपीएससी की कक्षाओं के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय, सेक्टर-37, नोएडा को केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है।

पंजीकरण से लेकर संचालन तक बनाई गई व्यवस्था

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सफल संचालन और कक्षाओं के व्यवस्थित संचालन के लिए विभाग की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू की गई है। छात्र-छात्राएं योजना के तहत आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या 116 एवं 117, विकास भवन सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा तथा डॉ. बी.आर. आंबेडकर पुस्तकालय, सेक्टर-37, नोएडा से प्राप्त कर सकते हैं।

जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

विभाग की ओर से अभ्यर्थियों की सहायता के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं वरिष्ठ सहायक समाज कल्याण विभाग साराश श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 8860517148 तथा कोर्स को-ऑर्डिनेटर दीपांशु सिंह के मोबाइल नंबर 8800770498 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.