प्रासाद परियोजना के तहत वाराणसी के समेकित पर्यटन विकास की 6 योजनाएं शत-प्रतिशत पूरी: जयवीर सिंह

0 700

लखनऊ: प्रसाद स्कीम के अन्तर्गत जनपद वाराणसी के समेकित पर्यटन विकास के लिए संचालित की गयी 08 परियोजनाएं पूरी कर ली गयी है। इन योजनाओं की क्लोजर रिपोर्ट भारत सरकार के निर्धारित प्रारूप के सम्बन्धित कार्यदायी संस्था से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। इन परियोजनाओं की स्वीकृत लागत 4460.17 लाख रूपये के सापेक्ष 3525.95 लाख रूपये की धनराशि व्यय हुई है।

यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि प्रासाद परियोजना के तहत वाराणसी के घाटों पर रोशनी का कार्य दिसम्बर, 2018 में स्वीकृत किया गया था। इस कार्य हेतु 1621.00 लाख रूपये अवमुक्त किये गये थे। मौजूदा समय में यह कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यह कार्य केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है।

इसी प्रकार राज घाट पर विभिन्न कार्य के अलावा वोट प्लेटफार्म, सोलर लाइटिंग तथा गौदालिया चौक से दशाश्वमेघ घाट तक फुटपाथ का निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। इसी प्रकार पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का विकास कार्य भी पूरा हो गया है। इसके अतिरिक्त फसाड डेवलपमेंट इल्यूमिनेशन ऑफ काशी विश्वनाथ मन्दिर का कार्य भी शत-प्रतिशत पूरा हो गया है इसके अलावा अस्सी घाट से राजघाट तक क्रूज बोट एवं जैटटी आदि की योजना भी पूरी कर ली गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.