Union Bank FD कैलकुलेशन: 400 दिन में ₹2 लाख पर कितना मिलेगा रिटर्न? जानिए पूरी डिटेल

0 40

सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम्स पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। कम अवधि से लेकर लंबी अवधि तक निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, जिनमें ग्राहकों को बेहतर रिटर्न का फायदा मिल रहा है। खासतौर पर 400 दिनों की एफडी स्कीम निवेशकों के बीच चर्चा में है।

400 दिनों की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 400 दिनों की एफडी पर अलग-अलग वर्ग के ग्राहकों को अलग ब्याज दर दे रहा है। सामान्य नागरिकों को इस अवधि पर 6.40 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है।

इसके अलावा बैंक ने 444 दिनों की एक स्पेशल एफडी स्कीम भी लॉन्च की है, जिसमें सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.35 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।

₹2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न

अगर कोई निवेशक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 400 दिनों की एफडी स्कीम में ₹2,00,000 जमा करता है, तो उसे तय ब्याज दर के अनुसार अच्छा रिटर्न मिलता है।

सामान्य नागरिकों को मैच्योरिटी पर ₹14,412 का ब्याज मिलेगा और कुल राशि ₹2,14,412 हो जाएगी।

वहीं वरिष्ठ नागरिकों को ₹15,571 का ब्याज मिलेगा, जिससे मैच्योरिटी अमाउंट ₹2,15,571 हो जाएगा।

अति वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम में ₹16,152 का ब्याज मिलेगा और कुल रकम बढ़कर ₹2,16,152 हो जाएगी।

निवेश से पहले ध्यान रखने वाली बातें

एफडी निवेश को सुरक्षित विकल्प माना जाता है, लेकिन निवेश से पहले ब्याज दर, अवधि और अपनी वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है। अलग-अलग अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है, इसलिए निवेश से पहले बैंक की ताजा दरों की जांच जरूर करें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.