आज जम्मू दौरे पर होंगे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, 2000 शहीदों के परिवार को करेंगे सम्मानित

0 541

Rajnath Singh Visit Jammu: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जम्मू में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए आज जम्मू-कश्मीर जाएंगे। राजनाथ सिंह का आज RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबले के साथ पहुंचने का कार्यक्रम है, वह जम्मू विश्वविद्यालय के पास गुलशन मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान रक्षा मंत्री जम्मू स्थित मिलिट्री कमांडर्स से मुलाकात करेंगे और करगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फॉरवर्ड लोकेशन का दौरा कर ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेंगे‌। उनके साथ थलसेना प्रमुख भी रहेंगे। इस दौरान एक कार्यक्रम में देश के लिए मर मिटने वाले 2000 शहीदों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में देश की आंतरिक और सीमा पर चौकसी करती सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित दूसरे सुरक्षाबलों के जवानों की कुर्बानी को याद किया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। हालांकि राजनाथ सिंह दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.