केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर दी नेता जी को श्रद्धांजलि, बोले- उनका जाना राजनीति में बड़ी रिक्तता

0 611

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल जाकर समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। यादव को उन्होंने अद्वितीय राजनीतिक कौशल का धनी बताया और कहा कि आपातकाल के दौर में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई।

सोमवार सुबह 8.16 मिनट पर 3 बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। केंद्रीय गृहमंत्री भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह ने अखिलेश यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

इसके पहले अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मुलायम सिंह यादव अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.