महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश, कई जिलों में हुई ओलावृष्टि

0 286

महाराष्ट्र: हल्की ठंड में अब अचानक हो रही बेमौसम बारिश (Unseasonal Rain) और ओलावृष्टि से महाराष्ट्र (Maharashtra) के ज्यादातर हिस्से प्रभावित हो गए है। इस बेमौसम बारिश की वजह से नागरिकों को काफी नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

वहीं भारतीय मौसम विभाग ने विदर्भ में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, यवतमाल में ओलावृष्टि का अनुमान है। इससे किसानों पर फिर से संकट आने की आशंका है, क्योकि इस तरह आई बेमौसम बारिश की वजह से फसलों को नुकसान किया जाता है।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मराठवाड़ा और विदर्भ में बेमौसम बारिश होगी। हालांकि, कोंकण और उत्तरी महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी। मराठवाड़ा के कई जिलों में आज बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। वहीं कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। यवतमाल के अलावा आज राज्य में कहीं भी ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है। इस बीच, अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में बादल छाए रहेंगे। उसके बाद राज्य में ठंड का जोर बढ़ने का अनुमान है।

विदर्भ में भारी बारिश की संभावना
जानकारी के लिए लिए आपको बता दें कि विदर्भ के अकोला, अमरावती, गोंदिया और नागपुर में आज गरज और बिजली के साथ बारिश होने रही है। भारतीय मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसलों का ध्यान रखें क्योंकि अगले दो से तीन दिनों तक विदर्भ में बेमौसम बारिश का अनुमान है। अगले तीन दिनों में मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर कोहरे की भी तस्वीर देखने को मिल सकती है। अभी भी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.