UP Weather Today: यूपी में मौसम का बड़ा बदलाव, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

0 39

लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। गुलाबी ठंड की विदाई के साथ अब बादलों की सक्रियता बढ़ने जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने 18 फरवरी के लिए पश्चिमी संभाग के 19 जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बुधवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दोपहर के समय बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बलिया, बस्ती, अयोध्या, लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है।

मंगलवार को ऐसा रहा मौसम
इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से तेज धूप रही और दोपहर बाद हवा चलती रही। तापमान के आंकड़ों के अनुसार आगरा में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। विभाग का पूर्वानुमान है कि सक्रिय सिस्टम के प्रभाव से बुधवार को हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.