किसी औषधि से कम नही है आपके शरीर के लिए नीम, ऐसे करें इस्तेमाल

0 383

नई दिल्ली: अक्सर बरसात के मौसम खुजली और घाव अधिक रहते हैं अगर नीम को पानी में उबाल कर नहाया जाए तो खुजली से राहत मिलती है। नीम के पत्तों में विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन पर दाग घब्बों को दूर करने के लिए असरदार है। नीम आपकी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार है। आइए जानते हैं कि नीम किस तरह रोगों का इलाज करता है।

नीम के फायदे:

कुछ नीम के पत्तों को क्रश करें और अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें एक गिलास पानी के साथ पीए। आपका इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहेगा।

खाना पकाते समय अगर आपका हाथ जल जाए तो परेशान नहीं हो, नीम के पत्तों को पीसकर तुरंत जलने वाली जगह पर लगाएं, स्किन को ठंडक मिलेगी।

कान में किसी भी तरह का दर्द है तो नीम का रस और थोड़ा शहद मिलाकर घाव वाली जगह पर लगाएं, आपको दर्द से राहत मिलेगी।

नीम के पत्तों को पीस कर उसमें कुछ बूंदें नींबू मिला कर पेस्ट बनाएं और अपने दांतों पर लगाएं। इस पेस्ट से आपको दांतों के दर्द से छुटकारा मिलेगा।

अगर स्कैल्प में किसी तरह का फंगस या रूसी हो गई है तो पानी में नीम के पत्ते डालकर उबालें और ठंडा करके सिर वॉश करें। आपको स्कैल्प से जुड़ी परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.