Uttar Pradesh: एटा में सपा नेताओं के गेस्ट हाउस पर चला बुलडोजर, डेढ़ करोड़ रुपए की आंकी कीमत

0 587

एटा: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके अनुज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की संपत्ति पर सोमवार को फिर बुलडोजर गरजा। जैथरा स्थित आरएस मैरिज होम को तीन जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कराया गया। इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए की आंकी गई है।

राज्य सरकार की बंजर व दलित की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मैरिज होम का निर्माण कराने का आरोप है। एसडीएम अलीगंज मानवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह के निर्देशन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह सर्किल के फोर्स साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासनिक इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.