वाराणसी-अयोध्या-लखनऊ मेमू स्पेशल ट्रेन शुरू, जानें टाइमिंग कब कहां पहुंचेगी

0 438

लखनऊ: रेलवे ने वाराणसी से अयोध्या होकर लखनऊ तक मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार से शुरू कर दिया। यह फास्ट मेमू ट्रेन 20 अप्रैल तक प्रतिदिन दौड़ेगी। फास्ट मेमू ट्रेन की औसत गति 62.18 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह मेमू 323 किमी. की दूरी 5.20 घंटे में तय करेगी, जबकि इसी सेक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस 5:05 घंटे का समय लेती है। इसी रूट की छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 8:45 घंटे, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 9:25 घंटे और गंगा सतलुज जैसी ट्रेनें 9:50 घंटे का समय लेती हैं।

नवरात्रि के अवसर पर शुरू हुई मेमू स्पेशल 04217 स्पेशल वाराणसी से सुबह 6:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 6:44 बजे बाबतपुर, 7:18 बजे जौनपुर जंक्शन 7:18 बजे, शाहगंज 7:48 बजे, अकबरपुर 8:22 बजे, अयोध्या धाम 9:02 बजे, रुदौली 9:43 बजे, दरियाबाद 10:13 बजे, बाराबंकी 11:02 बजे होते हुए लखनऊ 11:45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04218 मेमू स्पेशल लखनऊ से शाम 4:30 बजे चलकर 5:18 बजे बाराबंकी, 5:52 बजे दरियाबाद, 6:11 बजे रुदौली, 6:41 बजे अयोध्या धाम, 7:25 बजे अकबरपुर, रात आठ बजे शाहगंज, 8:43 बजे जौनपुर जंक्शन, 9:20 बजे बाबतपुर और 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.