दिल्ली व उत्तर प्रदेश का शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

0 490

गाजियाबाद: दिल्ली व उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक शातिर बदमाश को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पुलिस व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की स्पेशल टीम ने बीती रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली से बदमाश घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी आकाश पटेल ने बताया कि सोमवार की रात को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस मूवी मैजिक रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक वहां आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो यह रुके नहीं बल्कि तेज गति से मोटरसाइकिल को दौड़ाते हुए भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया और इनको घेर लिया।

उन्होंने बताया कि घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें पुलिस की गोली एक बदमाश को लगी। गोली लगने के बाद बदमाश नीचे गिर गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उसने अपना नाम शराफत बताया जो वजीराबाद दिल्ली का निवासी है। उस पर दिल्ली व गाजियाबाद में एक दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने उसे कब्जे से एक मोटरसाइकिल व एक तमंचा बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान अंधेरा होने के कारण शराफत का दूसरा साथी फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.