दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 1.45 करोड़ वोटर कर रहे मतदान

0 137

नई दिल्ली. आज यानी रविवार 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनावों (Delhi MCD Election 2022) के लिए वोट डाले जा रहे हैं। आज सुबह कुछ देर पहले ही यानी सुबह 8 बजे से इसके लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार राजधानी दिल्ली के निकाय चुनाव में 250 वार्ड के लिए कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं अबकी बार चुनाव के नतीजे आगामी 7 दिसंबर को आएंगे। इस बार के चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के 40 हजार जवान दूसरे राज्यों के 20 हजार होमगार्ड ने संभाली हुई है।

गौरतलब है कि सभी 250 वार्डों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान अब शाम शाम 5।30 बजे तक चलेगा। पता हो कि दिल्ली MCD पर बीते 15 सालों से BJP का कब्जा है। हालांकि अब की बार ‘आप’ पार्टी की कोशिश है कि केंद्र शासित प्रदेश के साथ ही स्थानीय निकाय पर भी कब्जा जमाया जाए। वहीं कांग्रेस भी इस बार अपना खोया जनाधार पाने की जद्दोजहद में है। वहीं दिल्ली में परिसीमन के बाद फिलहाल यहां वार्डों की संख्या 272 से घटकर अब सिर्फ 250 रह गई है।

इस बार दिल्ली के रहने वाले 1।45 करोड़ से ज्यादा मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। वहीं राजधानी में फिलहाल 100 साल से ज्यादा उम्र के केवल 229 वोटर्स हैं, जबकि 80 से 100 साल के बीच वोटर्स की संख्या इस बार 2,04,301 है। वहीं इस चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 95,458 है। बताते चलें कि दिल्ली नगर निगम दुनिया के सबसे बड़े निकायों में से एक माना जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.