Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों पर मानसून का डबल अटैक, भारी बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट

0 34

नई दिल्ली: देश के बड़े हिस्से में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 20 राज्यों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, वहीं कई राज्यों में मौसम से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा। वहीं पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का बढ़ा खतरा

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का जोखिम बढ़ गया है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। समुद्र से जुड़े क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है, जबकि किसानों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचने की अपील की गई है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।

दिल्ली-यूपी में जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ समय तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच-बीच में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

इन 20 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। कुछ क्षेत्रों में बड़े ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

इसके अलावा ओडिशा, कोंकण एवं गोवा, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तर तमिलनाडु, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में भी वर्षा की गतिविधियां दर्ज की गई हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.