मौसम अलर्ट: यूपी में बढ़ेगा तापमान, अगले सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं

0 675

लखनऊ: सुबह होते ही आसमान से आग उगलने की प्रकिया शुरू हो जा रही है। पिछले चार दिनों से पारा हर दिन दो डिग्री का उछाल मार रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे अधिक कानपुर का 47.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी एक सप्ताह तक अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

लखनऊ के मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कानपुर का 44.5 डिग्री रहा। वहां के तापमान में एक दिन में 4.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। वहीं वाराणसी का एक दिन में 4.8 डिग्री अधिकतम तापमान की बढ़ोत्तरी के साथ ही 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मेरठ के अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोत्तरी हुई और वहां का तामपान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

झांसी का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री रहा। वहां के तापमान में एक दिन में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई ओर वहां का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम इटावा का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी सिर्फ फतेहगढ़ का छोड़कर पूरे प्रदेश में वृद्धि दर्ज की गयी। फतेहगढ़ के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गयी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.