दिल्ली से बड़ी खबर: केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर समेत 13 ठिकानों पर ईडी का छापा

0 700

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास सहित राजधानी दिल्ली के छह और गुरुग्राम में 7 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है। ईडी ने कोलकाता की एक कंपनी से संबंधित हवाला लेन-देन के सिलसिले में सोमवार को यह छापा मारा है।

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सुबह सात बजे से ही तलाशी अभियान में जुटे हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई 30 मई, 2022 को सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद की है। फिलहाल सत्येंद्र जैन 9 जून तक ईडी की न्यायिक हिरासत में हैं, जिनके ऊपर हवाला कारोबार और मनी लांड्रिंग से संबंधित लेनदेन में शामिल होने का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने अकिंचन डेवलपर्स नाम की कंपनियों के स्वामित्व वाली 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क करने के बाद मई में गिरफ्तार किया है। इससे पहले ईडी ने अप्रैल में जैन के परिवार और उनकी कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी कुर्क की थीं। हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के नेता लगातार सत्येंद्र जैन को निर्दोष बता रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.