मौसम अलर्ट: दिल्ली में आज भी हो सकती है बारिश, इन राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

0 543

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बदलाव से तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई।जी दरअसल मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली, बिहार, झारखंड आदि जैसे राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी। इसी के साथ मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ राज्यों में आंधी-तूफान की वजह से लोगों को मुश्किलें हो सकती हैं। इसके अलावा गुजरात में बारिश का अनुमान तो नहीं है, लेकिन हल्के बादल जरूर छाए रह सकते हैं।

वहीं अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं उत्तराखंड के देहरादून में आज बारिश हो सकती है। जी दरअसल मौसम विभाग के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी के साथ यहां भी आज आंधी-तूफान के आसार हैं। वहीं राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर में आज आंधी तूफान और बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी के बारे में बात करें तो यहाँ भी मौसम करवट ले चुका है। यहाँ लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसे में अगले दो दिनों तक यहां बारिश और आंधी का अनुमान जताया गया है। इसी के साथ बिहार में भी बारिश जारी रहेगी। पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। मंगलवार और बुधवार को पटना में आंधी-तूफान के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है। वहीं उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी आज अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल और आज पंजाब में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज बारिश होने का अनुमान है। अगले 2 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी छिटपुट/मध्यम बारिश होने की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.