Weather Update: महाराष्ट्र समेत दक्षिण-भारत में बढ़ेगा तापमान, उत्तर में बिगड़ेगा मौसम, जानें आज के मौसम का हाल
नई दिल्ली: मार्च का महीना आते ही गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाती है। वर्तमान में देश में दक्षिण भारत में जहां गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है वहीं उत्तर भारत में अभी भी बारिश और बर्फबारी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। बात महाराष्ट्र की करें तो राज्य में सुबह ठंडक के एहसास के साथ तापमान 26°C रहने और हवा की गति 9km/h रहने की संभावना है । दोपहर के समय तक धूप का सामना करना पड़ सकता है।
महाराष्ट्र में दोपहर के समय तापमान 30°C है और यह 29°C तक रहेगा और 12km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 33% रहेगी। शाम तक तापमान में गिरावट आएगी और तापमान गिरकर 29°C तक पहुंच जाएगा साथ ही हवा की गति 24km/h रहने की संभावना है। महाराष्ट्र में आज रात का तापमान 27°C और हवा की गति 13km/h है।
बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर उत्तर भारत के कई हिस्सों पर दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 मार्च के बाद मौसम और बिगड़ सकता है। 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार में 8 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जबकि सिक्किम में 7-8 मार्च को गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। इन मौसमी बदलावों के चलते उत्तर भारत में तापमान में फिर गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा।

दिल्ली एनसीआर में हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आ गई है, जिससे सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, इन हवाओं ने राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार किया है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
पचमढ़ी में पारा 8 डिग्री तक लुढ़का
मध्यप्रदेश में एक दर्जन स्थानों पर पारा करीब 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने के कारण ठंड बढ़ गई और लोगों को गर्म कपड़ों की तलाश करनी पड़ी। मौसम अधिकारियों ने मार्च में अचानक तापमान में गिरावट को असामान्य बताया। राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन नर्मदापुरम जिले में, पचमढ़ी और छतरपुर जिले के नौगांव में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालाघाट जिले के मंडला में 8.3 और मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी भोपाल में बृहस्पतिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।