Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कड़ाके की ठंड के बीच सुबह-सुबह बूंदाबांदी, IMD ने जारी किया इन राज्यों के लिए यलो अलर्ट

0 1,315

नई दिल्ली: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-NCR में शीतलहर और कड़ाके के ठंड के बीच सोमवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और सड़कों धुंध की चादर छाई रही। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके वजह से आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, रात के तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को भी मिल सकती है।

राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह हल्की बारीश होने से ठंड थोड़ी और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 3 दिन बारिश होने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही राजधानी में कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान भी है। इससे पहले रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। 26 से 28 दिसंबर के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी होने से उत्तर भारत में दिल्ली समेत कई मैदानी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इस वक्त दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 21 से 24°C और 7 से 9°C के बीच बना हुआ है।

फरीदाबाद में सड़कों पर छाता लेकर दिखे लोग
फरीदाबाद में भी सुबह हल्की बारीश हुई। जिसकी वजह से वह भी मौसम में बदलाव देखा गया और इसी वजह से ठंडक बढ़ गई। लेकिन ये बूंदाबांदी 10 से 15 मिनट तक ही रही। लोग सड़को पर छाता लेकर भी नजर आए। वहीं बूंदाबांदी से प्रदूषण में कुछ कमी आने की संभावना है। बता दें, मौसम विभाग ने बारिश के लिए पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ था।

इन राज्यों में यलो अलर्ट
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद भी जताई जा रही है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ जगहों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान गिरने की वजह से लोग रैन बसरा को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.