Ayushman Vandana Card क्या है, किसे मिलेगा 10 लाख तक मुफ्त इलाज और कैसे बनवाएं कार्ड

0 90

नई दिल्ली। आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले आयुष्मान कार्ड से लोग पहले से परिचित हैं, लेकिन अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक खास सुविधा के तौर पर Ayushman Vandana Card की व्यवस्था की गई है। इस कार्ड के जरिए 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। जानिए यह कार्ड क्या है, कौन इसके लिए पात्र है और इसे कैसे अप्लाई किया जा सकता है।

क्या है Ayushman Vandana Card

Ayushman Vandana Card विशेष रूप से 70 साल या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया है। इसके तहत लाभ पाने के लिए व्यक्ति की आय, पेशा या सामाजिक स्थिति कोई मायने नहीं रखती। चाहे व्यक्ति सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हो, व्यवसायी हो या फिर उसकी कोई नियमित आय न हो, यदि उसकी उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है तो वह इस कार्ड के लिए पात्र है। इस कार्ड के जरिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है।

किन्हें मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

इस योजना का लाभ देश के सभी ऐसे वरिष्ठ नागरिक उठा सकते हैं, जो आयु सीमा पूरी करते हैं। इसमें किसी तरह की आय सीमा या बीपीएल/एपीएल की शर्त लागू नहीं है। कार्डधारक सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

Ayushman Vandana Card के लिए आवेदन प्रक्रिया

Ayushman Vandana Card के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।

ऑनलाइन अप्लाई करने के स्टेप्स

सबसे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर ओटीपी के जरिए लॉगिन करना होगा।
लॉगिन के बाद “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – वरिष्ठ नागरिक” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है तो “Click here for Fresh Enrolment” पर टैप करें।
इसके बाद ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके लिए दिए गए विकल्पों में से एक चुनना होगा।
ई-केवाईसी पूरी होने के बाद सिस्टम पूछेगा कि क्या आप किसी अन्य योजना का लाभ ले रहे हैं, यहां “None of the above” चुनकर आगे बढ़ना होगा।
अब परिवार के अन्य सदस्यों को जोड़ने का विकल्प मिलेगा, जिसमें आधार नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां भरनी होंगी।

कार्ड कब और कैसे मिलेगा

पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद मोबाइल पर “Enrolment Process Complete” का संदेश आएगा। इसके लगभग 10 से 20 मिनट के भीतर Ayushman Vandana Card डाउनलोड किया जा सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.