जब सलमान खान ने की थी ऐश्वर्या राय की जगह इस एक्ट्रेस को कास्ट करने की सिफारिश!

0 394

नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी के साथ बनाने वाले थे. हालांकि उन्हें बॉलीवुड के इस कपल के ब्रेकअप के बाद अपने इस प्लान को चेंज करना पड़ा क्योंकि इस रिलेशनशिप के टूटने के बाद दोनों में से कोई भी एक दूसरे के साथ काम नहीं करना चाहता था.

आपको जानकर हैरानी होगी कि उस दौरान सलमान खान ने संजय लीला भंसाली को ऐश्वर्या राय को रिप्लेस करने की सलाह दी थी. एक्टर ने भंसाली से कैटरीना कैफ को मस्तानी के रोल के लिए कास्ट करने की सिफारिश की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान इसके लिए कैट को भंसाली के ऑफिस तक ले गए थे.

संजय लीला भंसाली कैटरीना कैफ को मस्तानी के किरदार के लिए नहीं लेना चाहते थे इसलिए उन्होंने इस फिल्म को बनाने का विचार छोड़ दिया था. भंसाली का सपना आखिरकार पूरा हुआ और ऑडियंस को बाजीराव और मस्तानी के रोल के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जबरदस्त जोड़ी मिली. आपको याद दिला दें कि सलमान और ऐश्वर्या को अलग हुए 20 साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है.

भले ही रियल लाइफ में सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता कामयाब नहीं रहा लेकिन लोगों को उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी अभी भी काफी पसंद है. बॉलीवुड के इस कपल के फैंस अभी भी इन्हें एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखने की उम्मीद लगाए रखते हैं. हालांकि ऑडियंस की ये डिमांड पूरी होना लगभग नामुमकिन ही है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.