भारत के युवाओं की मदद से हम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में प्रगति कर रहे हैं : PM मोदी

0 360

नई दिल्ली । बीते 11 सालों में भारत ने डिजिटल दुनिया में क्रांतिकारी सफर तय किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका श्रेय देश की युवा पीढ़ी को दे रहे हैं। डिजिटल दिशा में 11 साल के कार्यकाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक “एक्स” हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत के युवाओं की मदद से हम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के अनुप्रयोग में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। ये आत्मनिर्भर बनने और वैश्विक तकनीकी महाशक्ति बनने के प्रयासों को भी मजबूत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “एक्स” पर अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “टेक्नोलॉजी की शक्ति का फायदा उठाने से लोगों को अनगिनत लाभ मिले हैं। सर्विस डिलीवरी और ट्रांसपेरेंसी को बहुत बढ़ावा मिला है। इसके अलावा टेक्नोलॉजी सबसे गरीब लोगों के जीवन को सशक्त बनाने का एक साधन बन गई है।”

इसके पहले भारत सरकार के “माईगव इंडिया” सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया पहल की प्रशंसा की गई। “एक्स” पर किए गए पोस्ट में लिखा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत डिजिटल इनोवेशन, तकनीक आधारित शासन और वैश्विक विश्वास का केंद्र बना है। मैन्युफैक्चरिंग से लेकर स्पेस टेक्नोलॉजी तक, डिजिटल पेमेंट से लेकर ग्रामीण कनेक्टिविटी तक, परिवर्तन स्पष्ट, प्रभावशाली और स्थायी है।

डिजिटल इंडिया ने कैसे हर नागरिक के लिए शासन को फिर से शुरू किया, इस बारे में भी जानकारी दी गई। “माईगव इंडिया” के अन्य पोस्ट में लिखा है कि 11 साल पहले एक साइलेंट डिजिटल क्रांति शुरू हुई, जिसने भारत के संपर्क, शासन और विकास के तरीके को नया आकार दिया। इस पोस्ट में लिखा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डिजिटल इंडिया पहल ने टेक्नोलॉजी को सशक्तिकरण का एक मजबूत साधन बनाया। इसने न सिर्फ दूरियों को पाटा, बल्कि नए अवसरों के द्वार खोले और शासन को हर नागरिक के लिए आसान और पारदर्शी बनाया। दूरदराज के गांवों तक इंटरनेट पहुंचाना हो या दुनिया को दिशा देने वाले रीयल-टाइम डिजिटल पेमेंट्स, ये बदलाव सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है। यह लोगों, प्रगति और संभावनाओं की कहानी है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.