09 मार्च को विकास भवन में महिला जनसुनवाई, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनेंगी समस्याएं

0 35

गौतम बुद्ध नगर: जनपद की महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से 09 मार्च 2026 को महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विकास भवन सभागार में प्रातः 11:30 बजे से आयोजित होगा, जहां महिलाओं की शिकायतों और सुझावों को सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि यह जनसुनवाई राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जनपद की महिलाएं अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक या सामाजिक समस्याओं से जुड़ी शिकायतें सीधे आयोग के समक्ष रख सकेंगी।

महिलाओं की समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा। इसके साथ ही संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि महिलाओं को त्वरित राहत मिल सके।

अधिक से अधिक महिलाओं से भागीदारी की अपील

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं और आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करें, ताकि उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जा सके और कार्यक्रम का अधिकतम लाभ मिल सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.