World Cycle Day:आज दिल्ली में अनुराग ठाकुर युवाओं के साथ साइकिल चलाई , देशभर में निकली 75 रैलियां

0 644

World Cycle Day : साइकिल रैली का मकसद युवाओं में भाईचारा, राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाना, स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित करना, जलवायु परिवर्तन व बिगड़ती जीवनशैली को बेहतरी के लिए के अच्छा कदम है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व साइकिल दिवस के मौके पर शुक्रवार को देशभर में 75 स्थानों पर साइकिल के जरिये रैलियों का आयोजन का किया गया । राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से 750 युवाओं के साथ साढ़े सात किलोमीटर साइकिल रैली पर रवाना होकर इसकी शुरु किया था ।

मैजर ध्यानचंद स्टेडियम में देश का नाम रोशन करने वाली मैरी कॉम, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल विजेता परवीन, निशानेबाज सौरभ चौधरी, तीरंदाज अभिषेक वर्मा समेत कई खिलाड़ी आए हुए है । देशभर के 75 स्थानों पर करीब 1.29 लाख युवा साइकिल चालक रैली कर रहे है । उनके द्वारा कुल 9.68 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की जाएगी। साइकिल रैली का मकसद युवाओं में भाईचारा, राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाना, स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित करना, जलवायु परिवर्तन व बिगड़ती जीवनशैली को सुधारना है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संस्कृति मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय विश्व साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया है

ये भी पढ़ें – Jyotish Tips: अगर इस जगह पर हाथ में तिल हो तो थोड़ी सी मेहनत से सरकारी नौकरी मिल जाती है

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.